Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

ऑपरेशन प्रहार: फौजियों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, इनामी जालसाज गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार: फौजियों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, इनामी जालसाज गिरफ्तार।

देहरादून :- दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी समेत दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी पहाड़ के भोले-भाले लोगों, विशेषकर फौजियों और दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के व्यक्तियों को सस्ते दामों में जमीन दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद वह किसी अन्य की जमीन को अपनी या परिचित की बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सौदा कर मोटी रकम हड़प लेता था।

थाना रायपुर में विक्रम सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रदीप सकलानी, अभय कुमार और अजय सजवाण ने ग्राम सौंडा सरोली स्थित भूमि को बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनसे 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिस जमीन को बेचने का दावा किया था, उसके वास्तविक मालिकों ने उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने फर्जी अनुबंध पत्र तैयार कर पीड़ित से बयाने के तौर पर रकम ली और बाद में दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी लगातार फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी देहरादून ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से जानकारी जुटाई। बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी डालनवाला क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डील को लेकर कुछ लोगों से संपर्क में है। इस पर पुलिस ने एकता कॉलोनी डालनवाला में दबिश देकर प्रदीप सकलानी और उसके साथी अजय सजवाण को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हर दो-तीन महीने में अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रदीप सकलानी के खिलाफ देहरादून के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत भूमि धोखाधड़ी के 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एनआई एक्ट के भी दो दर्जन से अधिक मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अलग-अलग मामलों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। दून पुलिस अब उसके अन्य साथियों और संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top