Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति।

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़, कानून से ऊपर कोई नहीं, सीएम धामी।

ऑपरेशन प्रहार: फौजियों को जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, इनामी जालसाज गिरफ्तार।

आईआईटी रुड़की ने उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों हेतु, दो प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर किए हस्ताक्षर।

प्रदेश में चाय उत्पादन और टी टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गणेश जोशी।

कैंसर पीड़ित विधवा को जिला प्रशासन का सहारा, बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल फंड से 50 हजार की आर्थिक सहायता।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, सीएचसी रायपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।

आपदा प्रभावित उद्यम परिवारों को, सहायता राशि के चैक किए प्रदान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र। 

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़, कानून से ऊपर कोई नहीं, सीएम धामी।

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़, कानून से ऊपर कोई नहीं, सीएम धामी।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top