Breaking News
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अन्तर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत कुल 06 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं हेतु ₹ 23.86 करोड स्वीकृत किये जाने के साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा हेतु ₹1.05 करोड़ की धनराशि राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा तामली क्षेत्र में पेयजल के स्थायी समाधान हेतु लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण हेतु अनुमोदित ₹ 14.57 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹ 1.00 करोड की धनराशि अवमुक्त किए जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के बनबसा नगर पंचायत के अर्न्तगत अत्यन्त खराब मोटर मार्गों एवं नालियों के निर्माण हेतु ₹ 1.00 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई माक्स लाईट लगाए जाने हेतु ₹ 29.32 लाख, विकासखण्ड दुगडडा के अर्न्तगत महाबगढ़ मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 1.69 करोड तथा हरबर्टपुर शहर के मध्य स्थित उदिया खाला के समीप आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार एवं आवागमन हेतु पुलियों के निर्माण हेतु ₹ 97.79 लाख़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखण्ड भिक्यासैण के अन्तर्गत नवाड शिव मन्दिर, श्रीकोट नाहोरी में काल भैरव मंदिर, भतरौजखान श्री हिरानन्द महाराज मंदिर, उगलिया शिव मंदिर, उणूली महादेव मंदिर, त्रिलोकेश्वर मंदिर गैरगॉव का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 5.54 करोड के सापेक्ष ₹ 1.50 करोड तथा जनपद पौड़ी की विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 72.67 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में 220/33 के०वी० विद्युत स्टेशन स्थापित किये जाने हेतु ₹ 150.40 करोड के सापेक्ष ₹ 3.00 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किच्छा विधानसभा के ग्राम दरूऊ में डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब के सौन्दर्याकरण हेतु ₹ 25.00 लाख तथा राजा हरूहीत मंदिर कढोली नगर पंचायत भिकियासैंण के सौन्दर्याकरण एवं जीर्णाेद्वार किए जाने हेतु ₹ 93.36 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत पुरूकुल गांव में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का नाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्व० श्री दीपक पुण्डीर के नाम पर स्व० दीपक पुण्डीर सामुदायिक भवन रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top