Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।

शैक्षणिक गतिविधियों, निर्माण कार्यों एवं तकनीकी शिक्षा की प्रगति का लिया जायजा।

देहरादून/टिहरी :- सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने टिहरी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय मुख्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत विकास कार्यों एवं तकनीकी शिक्षा कार्यक्रमों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ रावत ने विश्वविद्यालय परिसर में ब्रीडकुल द्वारा संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण की गुणवत्ता, कार्य प्रगति एवं तकनीकी मानकों की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

डॉ. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

डॉ रावत ने विश्वविद्यालय में संचालित बीसीए कक्षाओं का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय की पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। इसके लिये अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवाचार एवं डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिये।

उच्च शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी द्वारा विश्वविद्यालय के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार एवं प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

डॉ. रावत ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आधुनिक पाठ्यक्रमों, डिजिटल शिक्षा एवं तकनीकी संसाधनों के विस्तार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप बताते हुए सराहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विषय पर लिखित अपनी पुस्तक उच्च शिक्षा मंत्री को भेंट की। पुस्तक का अवलोकन करते हुए डॉ. रावत ने इसे वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक प्रयास विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होंगे।

इससे पहले डॉ. रावत ने प्रतापनगर विकासखंड के सेम-मुखेम में सहकारी समिति एवं सहकारी बैंक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक सहकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने संस्कृत ग्राम मुखेम में संस्कृत छात्रों एवं ग्रामवासियों से संवाद करते हुए देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्द्धन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृत ग्राम स्थापित किया है, जिनमें मुखेम भी शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top