Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ में, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ में, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस।

देहरादून :- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 09 पत्रकारों को “पत्रकार गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अनूप वाजपेयी ने कहा कि पत्रकारिता के स्वरूप में हो रहे बदलावों को स्वीकार करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार यदि निष्पक्षता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें तो वे अपने अस्तित्व और विश्वसनीयता को बनाए रख सकते हैं। आधुनिक तकनीक को सकारात्मक रूप से अपनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि समाज पर समाचार का प्रभाव ही पत्रकार की वास्तविक सफलता है। उन्होंने हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी के बच्चे हिंदी का शुद्ध उच्चारण और लेखन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक अध्ययन में पाया गया कि देहरादून के कई स्कूली छात्र “देहरादून” और “देवभूमि” जैसे शब्द भी शुद्ध वर्तनी में नहीं लिख पा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। हंसा सांस्कृतिक समूह के कलाकारों ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। महासंघ की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि बदलते परिवेश में पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग हो रहे हैं, लेकिन प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पत्रकारिता का मूल स्वरूप प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने पत्रकारों से अपनी खबरों में निष्पक्षता और मौलिकता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष उपेन्द्र थापली, दून इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. डी.एस. मान, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, डॉ. वी.डी. शर्मा, विमल पूर्वाल, भारती सकलानी, भारत चौहान, बिशन सिंह बोरा, प्रदेश प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट तथा सहारनपुर से आए भारत भूषण सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए।

*पत्रकार गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित पत्रकार*

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनूप वाजपेयी एवं अन्य अतिथियों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पत्रकारों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया—

अजय राणा (अध्यक्ष, प्रेस क्लब),

बिशन सिंह बोरा (अमर उजाला)

विमल पूर्वाल (हिंदुस्तान)

सुनील नवप्रभात (न्यूज़ 18)

सुशील चमोली (संपादक, हिम की लहर)

राजीव शर्मा (संपादक, दुनिया टाइम्स)

राजीव मैथ्यू (संपादक, सेवा भारत टाइम्स)

टीना वैश्य (संपादक, अनंत ज्योति)

घनश्याम जोशी (वरिष्ठ पत्रकार एवं संचालक, आकाश ज्ञान वाटिका)

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वी.डी. शर्मा तथा महासंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

अध्यक्षीय संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी पत्रकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत पत्रकारिता आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों की वर्तमान चुनौतियों और आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाईं, जिलाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यू, ओमी पाल, विपुल पांडे, जगमोहन मौर्य, यशराज आनंद, राजेश बहुगुणा, जितेंद्र राजौरी, राजेंद्र सिराड़ी, हेमंत शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, धन सिंह बिष्ट, इंद्रेश्वरी ममगाई, विनोद ममगाई, शादाब त्यागी, जनक भाटिया, अरुण औसमंड, मोहेन्द्र कालरा, आशीष नेगी, चांदनी राणा, भारती रानी, शिव नारायण, सूरज चौहान, राकेश भट्ट, राकेश शर्मा, हेमेंद्र मलिक सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेश रोहिला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top