Breaking News
भाजपा के लिए शुभ रहा है राहुल का उत्तराखंड दौरा, महेंद्र भट्ट।
भाजपा के लिए शुभ रहा है राहुल का उत्तराखंड दौरा, महेंद्र भट्ट।
सीएम पुष्कर धामी ने पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को, पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
सीएम पुष्कर धामी ने पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को, पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी।
सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी।
मन की बात’ से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह, रेखा आर्या।
मन की बात’ से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह, रेखा आर्या।
उत्तराखंड भाजपा सरकार में, आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है, कुमारी शैलजा।
उत्तराखंड भाजपा सरकार में, आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है, कुमारी शैलजा।
सहसपुर से होगी ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ की शुरुआत, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे प्रतिभाग।
सहसपुर से होगी ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ की शुरुआत, कृषि मंत्री गणेश जोशी करेंगे प्रतिभाग।
मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें, डीएम।
मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 7 जून तक पूर्ण करें, डीएम।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ में, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस।
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ में, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस।
मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं के साथ, प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना।
मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं के साथ, प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना।

उत्तराखंड भाजपा सरकार में, आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है, कुमारी शैलजा।

उत्तराखंड भाजपा सरकार में, आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है, कुमारी शैलजा।

देहरादून :-  4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज से उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है। उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी पदाधिकारी के साथ आशा रोड़ी के पास उनका स्वागत किया उसके पश्चात कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल पार्टी पदाधिकारीगणों के साथ राहुल गांधी की प्रस्तावित बैठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत भी उनके साथ थे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने बड़ी संख्या मे उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया।

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं इसीलिए चुनाव से काफी पहले उन्होंने उत्तराखंड को 2 दिन का समय दिया है जिसमें वह 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और 4 जून को ही पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और 5 जून को देहरादून में पार्टी पदाधिकारीयो से संवाद करेंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का उत्तराखंड दौरा महत्वपूर्ण है और वह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह उत्तराखंड की जनता के हर सुख दु:ख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं उत्तराखंड के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाते हैं उनका दौरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और वह जोश 2027 का विधानसभा चुनाव जिताने का काम करेगा।

कुमारी शैलजा ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार में आपसी तालमेल की बड़ी कमी है भाजपा नेता विधायक और मंत्री अंतर कला में उलझे हुए हैं यह समय प्रदेश में बदलाव का है, जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। मैंने कहा कि कांग्रेस के प्रति पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अब राहुल गांधी जी के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रम की सफलता पर पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की जनसभा में उत्तराखंड के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा सरकार राज्य में जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रही है जनहित के मुद्दों पर यह सरकार कुंभ करनी निंद्रा में सोई हुई है राज्य में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है राहुल गांधी जी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पौड़ी में राहुल गांधी जी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे जिसमें वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी रही है उनके सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है अब राहुल गांधी जी स्वयं पौड़ी में पूर्व सैनिकों के बीच पहुंच रहे हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। कुमारी शैलजा ने बताया कि देहरादून में राहुल गांधी जी कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगणों कांग्रेस के पूर्व सांसद , कांग्रेस विधायकों ,पूर्व विधायक ,कांग्रेस के जिला अध्यक्षों नगर अध्यक्षों तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीयो, एआईसीसी सदस्यों, तथा पीसीसी सदस्यों से मुलाकात करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को मार्गदर्शन भी देंगे और उनके सुझाव भी आमंत्रित करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं कि हमें राहुल गांधी जी का दो दिन का सानिध्य मिलेगा इस दौरान वह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का काम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे उनके दौरे से पूर्व सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने में भी मदद मिलेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दौरे की सफलता के लिए कमर कस लेनी चाहिए।

इसके अलावा बैठक को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी, नव प्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, श्रीमती गोदावरी थापली, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी, नेता प्रभु लाल बहुगुणा, जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, राजेश चमोली, शीशपाल सिंह बिष्ट, डॉ0 प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, अभिनव थापर, सूरत सिंह नेगी प्रदेश, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top