Breaking News
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।

मुख्य सचिव ने टिहरी गढ़वाल के तपोवन क्षेत्र में, बजरंग सेतु एवं हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण।

मुख्य सचिव ने टिहरी गढ़वाल के तपोवन क्षेत्र में, बजरंग सेतु एवं हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण।

देहरादून/टिहरी :- मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन आनंद बर्धन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव को प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

तत्पश्चात मुख्य सचिव द्वारा नरेंद्रनगर विकासखंड अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया गया। हिलान्स हिमालयन भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर द्वारा भोजनालय में प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों एवं दैनिक बिक्री से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही रीप परियोजना से छह लाख, बैंक लोन तीन लाख एवं सीएलएफ कंट्रीब्यूशन एक लाख से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिकाधिक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने तथा मेनू को स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित रूप से डिस्प्ले करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन एवं आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयासों को और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके।

निरीक्षण के दौरान डॉ पंकज कुमार पांडेय (सचिव लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक , खनन एवं आयुष विभाग), जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिडियाल, डीडीओ मो. असलम, ईओ तपोवन अंजलि, बीडीओ श्रुति वत्स आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top