Breaking News
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें।
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें।
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्ड, सीएम धामी। 
विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्ड, सीएम धामी। 
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी।
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
महाराज ने किया शारदा कॉरिडोर, नायकखेड़ा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी, धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद।
विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी, धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद।
पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ।
पंतनगर में 120वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ।
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन, अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल।
उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन, अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल।
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव।
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव।

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

देहरादून :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मालसी डियर पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहरों से है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। यह अभियान समाज को वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

मंत्री उनियाल ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, सुरक्षित पर्यावरण और हरित भविष्य की नींव बनेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top