Breaking News
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त, डॉ. धन सिंह रावत।

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त, डॉ. धन सिंह रावत।

प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश।

वार्षिक स्थानांतरण से पहले मूल तैनाती स्थलों पर भेजे जाएंगे शिक्षक व कर्मचारी।

देहरादून :- प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सभी प्रकार की सम्बद्धताओं (अटैचमेंट) को समाप्त किया जाएगा। साथ ही विभिन्न संस्थानों एवं विभागों में प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिए गए हैं।

सूबे के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दोनों विभागों में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी अपने मूल तैनाती स्थलों के बजाय अन्य महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विभागों में सम्बद्ध अथवा प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इससे महाविद्यालयों व पॉलीटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

डॉ. रावत ने स्पष्ट किया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग की तर्ज पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में भी अटैचमेंट व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्षिक स्थानांतरण से पहले सभी प्रकार की सम्बद्धताओं को समाप्त करते हुए संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थलों पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सभी शिक्षण संस्थानों में मानव संसाधनों का संतुलित एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके तथा संस्थानों की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बन सके।

डॉ रावत ने प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यकतानुसार उन्हें शीघ्र मूल तैनाती पर वापस भेजने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top