Breaking News
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री की वितरित, मंत्री गणेश जोशी।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन, बांसुरी स्वराज का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से, हायर कमांड कोर्स के अधिकारियों ने की मुलाकात।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।

नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन का शुभारंभ, हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सुबोध उनियाल।

नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन का शुभारंभ, हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, सुबोध उनियाल।

देहरादून/चमोली :- माननीय वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी पारिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। नंदा देवी क्षेत्र विश्व की महत्वपूर्ण पारिस्थितिक धरोहरों में से एक है और इसके वैज्ञानिक अध्ययन से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्यजीवों, वनस्पतियों एवं पारिस्थितिक तंत्र की वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने के साथ-साथ भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को मजबूत आधार प्रदान करेगा। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने अभियान दल को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि अभियान से प्राप्त निष्कर्ष हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण एवं प्रबंधन में उपयोगी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top