Breaking News
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।
SGRR विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
SGRR विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 
सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।
सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।
मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, प्रदर्शनी देख किया पीड़ितों को नमन।
मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, प्रदर्शनी देख किया पीड़ितों को नमन।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा, सुबोध उनियाल।

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा, सुबोध उनियाल।

देहरादून :- नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने इस जनादेश को जनता की जीत बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है और जनता के इसी विश्वास के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों के साथ पुनः सरकार बनाएगी।

सुबोध उनियाल ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने के बाद से नरेंद्रनगर विधानसभा की जनता का लगातार सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया, जनता ने उसे भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाया है, जिसके लिए वे क्षेत्र की जनता के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भाजपा सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला द्वारा की गई अभद्रता से जुड़े सवाल पर मंत्री उनियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता की अदालत करती है और जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान नरेंद्रनगर विधानसभा के चौमुखी विकास पर है तथा भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top