Breaking News
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।

कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।

कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।

जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक/इंस्टाग्राम पेज पर करें टैग, डीएम।

नगर निगम, नगर निकाय, कैंटोमेंट बोर्ड, जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण के लिए शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश।

देहरादून :- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एनआईसी सभागार, कलेक्ट्रेट से नगर निगम, नगर निकायों एवं कैंटोन्मेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के लिए शॉर्ट टर्म तथा लॉन्ग टर्म कार्ययोजना तैयार करते हुए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं ग्राउंड जीरो पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण के लिए व्यावहारिक एवं बेहतर योजनाएं तैयार करें।

डॉ0 आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निकाय अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जहां नियमित रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है तथा उन स्थानों के स्थायी समाधान के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों, जिला पंचायत तथा कैंटोन्मेंट बोर्डों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएं तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनमानस स्ट्रीट लाइट, यातायात सिग्नल, साइन बोर्ड, सड़क, नाली, कूड़ा एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं की फोटो, लोकेशन एवं विवरण सहित डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक पेज पर टैग करें। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढोंडियाल सहित अन्य अधिकारी एनआईसी सभागार में उपस्थित रहे, जबकि नगर निगम, नगर निकायों, कैंटोन्मेंट बोर्डों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top