Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।

डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।

01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।

मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

देहरादून :- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा के असामयिक निधन पर प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार को खेल मंत्री स्वर्गीय राणा के देहरादून के पौंधा स्थित आवास पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुलाकात के दौरान भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जसपाल राणा के माता-पिता और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय और वज्रपात की घड़ी में वे खुद और प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। खेल मंत्री ने जसपाल राणा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना सिर्फ खेल जगत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उत्तराखंड ने अपना एक अनमोल रत्न और युवाओं का सबसे बड़ा मार्गदर्शक खो दिया है।

खेल मंत्री ने कहा कि देश को ओलंपिक के वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाली खेल प्रतिभाओं को तराशने और निखारने में उनका समर्पण हमेशा अद्वितीय रहेगा। खेल के प्रति उनकी इस निष्ठा और ऐतिहासिक योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान दें और शोकाकुल परिवार, खेल प्रेमियों व उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top