Breaking News
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र, सुबोध उनियाल।

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण।

गर्मी से बचने के लिए देहरादून के, गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से ले रहे प्रकृति का आनंद।

टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान, मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वच्छता का संदेश।

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

डीएम आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं, मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण।

देहरादून/खटीमा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष नगर पंचायत नानकमत्ता प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं जनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top