Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ,विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति समीक्षा की, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ,विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति समीक्षा की, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।

देहरादून :- उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून, अभिनव शाह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) की बैठक ली।

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में आ रही चुनौतियों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। जिन विधानसभा क्षेत्रों एवं बूथों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां कारणों का विश्लेषण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर अभियान में अपेक्षित तेजी लाने को कहा। साथ ही, स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर बल दिया।

बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यकतानुसार हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली संबंधी समुचित प्रशिक्षण से त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों में इसकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को अपने क्षेत्र में कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद देहरादून में गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य में निरंतर प्रगति दर्ज की जा रही है तथा वितरण प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्वाचन विभाग से जुड़े अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top