Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।

देहरादून :- उत्तराखण्ड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में 26 जून को रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले ‘खेत बचाओ अभियान‘ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में कृषि, उद्यान, बागवानी मिशन,सगन्ध पौधा केंद्र सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जबकि ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘खेत बचाओ अभियान‘ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने सभी विभागों को कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों से लगभग 9,500 किसान एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पंतनगर विश्वविद्यालय से 1,000 प्रतिभागी तथा रुद्रपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, चाय विकास बोर्ड, सगन्ध पौधा केंद्र, रेशम एवं अन्य विभागों द्वारा योजनाओं और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को पंडाल, मंच, भोजन, परिवहन, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए मौसम की संभावित परिस्थितियों तथा व्यय में मितव्ययिता का विशेष ध्यान रखने को कहा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक के अंत में मंत्री ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top