Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें, डाॅ. धन सिंह रावत।

श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें, डाॅ. धन सिंह रावत।

बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से शहर को मिलेगी निजात।

उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन बनने से निर्बाध मिलेगी बिजली।

देहरादून :- श्रीनगर में शीघ्र ही विद्युत तारों को अंडरग्राउंड किया जायेगा, इसके लिये ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये है। इसके अलावा शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।  

सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विद्युत समस्याओं के निराकरण को लेकर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर शहर में सभी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइनों को भूमिगत होने से शहर का सौंदर्यीकरण बढ़ जाएगा और लोगों को बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से मुक्ति मिल जायेगी। डाॅ. रावत ने श्रीनगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रथम चरण में शहर के अंतर्गत सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं अस्पतालों के भवनों को सोलर पैनल से अच्छादित किया जायेगा, जिससे बिजली की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आयेगी। डाॅ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विद्यानसभा क्षेत्र के उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा, जिससे क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

बैठक में डाॅ. रावत ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जर्जर व सड़े-गड़े विद्युत पोलों को बदलने, आवश्यकता के अनुरूप पोलों की शिफ्टिंग करने, पुराने व अनुपयोगी ट्रांसफार्मरों की जगह नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने तथा विद्युत आपूर्ति को निर्बाध व सुचारू बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने उपभोक्ताओं को प्रत्येक दो माह में बिजली बिल उपलब्ध कराने तथा आम लोगों को विद्युत दरों की जानकारी के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के शत-प्रतिशत राजकीय विद्यालयों का विद्युतीकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये, उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन न होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में अपर सचिव ऊर्जा व एमडी पिटकुल मेहरबान सिंह बिष्ट, निदेशक परिचालन यूपीसीएल एम.आर. आर्या, मुख्य अभियंता गढ़वाल जोन एन.एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता श्रीनगर मयूर देव सिंह, उपखण्ड अधिकारी प्रवेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top