Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

सतपाल महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।

सतपाल महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट।

ट्राइपॉड और आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड को लेकर हुई विस्तृत चर्चा।

देहरादून/दिल्ली :- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित “Ambles Across Godland” नाम की एक पुस्तक भी भेंट की जिसमें बताया गया है कि किस तरह से सरकार ने अनुपयोगी पुलों पर कैफेटेरिया बनाकर उनका सदुपयोग किया है। गृह मंत्री ने इस कार्य की काफी सराहना भी की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से उनके 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) बनबसा से संबंधित विषयों पर चर्चा करने के साथ-साथ धीमी गति से चल रहे आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) के निर्माण की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में एकीकृत चेक पोस्ट बनबसा के विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित होने की आशंका है।

गृह मंत्री से चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने उन्हें इस संदर्भ में एक पत्र भी सौंपा जिसमें बताया कि वर्तमान में निर्माण स्थल तक पहुँच हेतु केवल 10 टन क्षमता वाला एक पुल उपलब्ध है, जिसके कारण भारी निर्माण सामग्री एवं मशीनरी के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। ऐसे में परियोजना की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने हेतु एप्रोच रोड के निर्माण कार्य में तेजी लायी जानी आवश्यक है। उन्होंने उनसे बनबसा और महेंद्र नगर के बीच बनने वाले ट्राइपॉड के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top