Breaking News
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, ₹55.60 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, ₹55.60 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास।

देहरादून/सोमेश्वर :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। ₹55.60 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं। 

उन्होंने कहा कि सोमेश्वर की सम्मानित जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना और उनके जीवन को सुगम बनाना उनका मुख्य संकल्प है। इस नए मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को हर क्षेत्र में एक आदर्श और सशक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह काम कर रहे हैं। विकास कार्यों की इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ने बंगसर स्थल विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹3.50 लाख और कलोड़िया में बारात घर के निर्माण के लिए ₹3 लाख विधायक निधि से देने की बड़ी घोषणाएं भी कीं।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक जलाल, वीरेंद्र चिलवाल, वीरेंद्र, महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भुवन चंद्र, पान सिंह, नवीन आर्य, विजय भंडारी, जगदीश तिवारी, तारा दत्त, राजू रावत, विपिन, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, प्रकाश जीना, राजेंद्र जोशी और हीरा सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top