Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों के प्रतिनिधिमंडल ने, स्वास्थ्य सचिव से की मुलाकात, मांगों पर हुई  सकारात्मक वार्ता।

डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों के प्रतिनिधिमंडल ने, स्वास्थ्य सचिव से की मुलाकात, मांगों पर हुई  सकारात्मक वार्ता।

देहरादून :- मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे से मुलाकात कर बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर विस्तृत चर्चा की। इस वार्ता में लैब तकनीशियन प्रतिनिधिमंडल सम्मिलित रहा। बैठक में उपसचिव, अनुसचिव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी की मध्यस्थता से संगठन को स्वास्थ्य सचिव के साथ वार्ता का आश्वासन प्राप्त हुआ था। उसी क्रम में आयोजित इस बैठक में तकनीशियनों की विभिन्न मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

वार्ता के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने संगठन की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि एक विभागीय स्तर की विस्तृत बैठक आयोजित कर प्रमुख मांगों : आई०पी०एच०एस० मानकों के अनुरूप मेडिकल लैब तकनीशियनों के पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर नियमावली बनाकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त छूट पर शीघ्र निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य सचिव ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि विषय पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तथा संगठन पदाधिकारियों को पुनः वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि 26 वर्षों से उपेक्षित बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना एकता विहार, देहरादून में आज 34वें दिन भी लगातार जारी रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन एवं धरना निरंतर जारी रहेगा। संगठन ने वार्ता को सकारात्मक एवं आशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार से शीघ्र ठोस निर्णय की अपेक्षा है, जिससे वर्षों से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों को न्याय मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष आशीष चंद्र, प्रदेश महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत तथा गणेश गोदियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top