Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना 2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल।

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना 2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल।

देहरादून :- राजधानी देहरादून के आगामी विकास की दिशा तय करने वाली महायोजना-2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अब जनभागीदारी के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने महायोजना के प्रारूप पर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह जनसुनवाई 6 जुलाई से 21 जुलाई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया में संबंधित सेक्टरों के नागरिक, भू-स्वामी, सामाजिक संस्थाएं एवं अन्य हितधारक अपनी राय और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का मानना है कि व्यापक जनसहभागिता से तैयार महायोजना शहर की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अधिक अनुरूप होगी।

महायोजना-2041 में आवास, परिवहन, हरित क्षेत्र, व्यावसायिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार महायोजना में संशोधन किया जाएगा।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून के संतुलित और दीर्घकालिक विकास के लिए नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी हितधारकों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसुनवाई में भाग लेने और अपने सुझाव प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी, जो प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का विधिवत अभिलेखीकरण करेगी।

सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम

06 जुलाई – सेक्टर-1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अजबपुर खुर्द

07 जुलाई – सेक्टर-2, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

08 जुलाई – सेक्टर-3, दून यूनिवर्सिटी परिसर

09 जुलाई – सेक्टर-4, नगर निगम टाउन हॉल

10 जुलाई – सेक्टर-5, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज

13 जुलाई – सेक्टर-6, आईटीआई पार्क

14 जुलाई – सेक्टर-7, डीआईटी यूनिवर्सिटी, रायपुर रोड

15 जुलाई – सेक्टर-8, सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड

17 जुलाई – सेक्टर-9, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी विद्यालय

18 जुलाई – सेक्टर-10, तहसील देहरादून (मिनी टाउन हॉल)

20 जुलाई – सेक्टर-11, पॉलीटेक्निक भवन, सुधोवाला

21 जुलाई – सेक्टर-12, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट, चंद्रबनी रोड

सभी जनसुनवाई कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। एमडीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर देहरादून के भविष्य की विकास योजना को अधिक जनोन्मुखी और प्रभावी बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top