Breaking News
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।

लखपति दीदी योजना के तहत, महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।

लखपति दीदी योजना के तहत, महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।

ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें, मुख्य सचिव।

इंटीग्रेटेड अप्रोच से REAP और लखपति दीदी योजना को गति देने पर जोर।

देहरादून :- मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में REAP (ग्रामीण वेग वृद्धि उद्यम परियोजना- ग्रामोत्थान) एवं लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जनपदों में संचालित ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में कुल ग्रोथ सेंटरों की संख्या, संबंधित विभाग के ग्रोथ सेंटर, उनकी वर्तमान सक्रियता तथा वार्षिक टर्नओवर का आकलन किया जाए। साथ ही जिन ग्रोथ सेंटरों में सुधार एवं विस्तार की संभावनाएं हैं, उनके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित कर उनके व्यवहारिक एवं तर्कसंगत सुझावों को भी लागू करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण उद्यमों को नई गति मिल सके।

*लखपति दीदी योजना से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई मजबूती*

लखपति दीदी योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि जो महिलाएं पहले से लखपति दीदी बन चुकी हैं, उनकी आय को स्थिर एवं निरंतर बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। साथ ही कम आय वर्ग की महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली, आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वित्तीय संस्थानों एवं अन्य एजेंसियों से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के कन्वर्जेंस के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

*आरसेटी भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश*

मुख्य सचिव ने जिन जनपदों में आरसेटी (R-SETI) भवनों का निर्माण प्रस्तावित है, वहां निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा समयबद्ध रूप से भवनों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार करना ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक के अंत में मुख्य सचिव ने सभी जनपदों को REAP एवं लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इंटीग्रेटेड अप्रोच अपनाते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और योजनाओं की नियमित समीक्षा कर अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी जनपदों से जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top