Breaking News
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।
सीएम धामी ने अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता, ताई तुगुंग को प्रदान किया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान।
सीएम धामी ने अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता, ताई तुगुंग को प्रदान किया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, वीसी के माध्यम से जनपद में आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, वीसी के माध्यम से जनपद में आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
सीएम धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, पेयजल योजनाओं के नियमित संचालन एवं रख-रखाव पर दिया विशेष जोर।
सीएम धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, पेयजल योजनाओं के नियमित संचालन एवं रख-रखाव पर दिया विशेष जोर।
परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा।
परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा।
युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी जल्द करेंगे इसकी विधिवत शुरुआत।
युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी जल्द करेंगे इसकी विधिवत शुरुआत।
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ, 13 अगस्त की रात्रि तक फार्म-6, 7 एवं 8 अनिवार्य रूप से करें अपलोड, डीएम।
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ, 13 अगस्त की रात्रि तक फार्म-6, 7 एवं 8 अनिवार्य रूप से करें अपलोड, डीएम।

मुख्यमंत्री धामी से सुश्री सपना राणा ने की मुलाकात, कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से जर्मनी में नर्स के पद पर हुआ चयन।

मुख्यमंत्री धामी से सुश्री सपना राणा ने की मुलाकात, कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से जर्मनी में नर्स के पद पर हुआ चयन।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सुश्री सपना राणा ने मुलाकात की। सुश्री सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उर्तीण की गई, जिसके उपरान्त उनको जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में 3060 यूरो (₹ 3,30,000) प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्ति प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से राज्य के युवाओं को जोड़े जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा राज्य के युवाओं को जापान एवं जर्मनी में सेवायोजित किये जाने हेतु भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक करीब 65 युवाओं को जापान में सेवायोजित किया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में युवाओं हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध है। जिसके दृष्टिगत प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरान्त टिहरी गढवाल की नर्सिंग प्रशिक्षित युवा महिला सुश्री सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है। सुश्री सपना द्वारा अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल टिहरी गढवाल से तथा नर्सिंग की शिक्षा स्टेट नर्सिंग कॉलेज देहरादून से प्राप्त की गई। सुश्री सपना द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर जर्मनी के हैमबर्ग शहर के शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नियुक्ति प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर सचिव सी. रविशंकर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top