Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय बैठक में की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश।

देहरादून :- बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी कैंप कार्यालय में विभागीय बैठक की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के लिए धन बहुत जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने विभागीय बैठक में यह निर्देश दिए। 

यमुना कॉलोनी कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत 484 महिलाओं को पहले ही धनराशि की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है और उनमें से ज्यादातर ने अपना स्वरोजगार शुरू भी कर लिया है। 211 अन्य महिलाओं को धनराशि जारी करने के लिए बहुत जल्द कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय देने का निवेदन किया गया है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए एकल महिला स्वरोजगार योजना के आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञप्ति अगस्त तक जारी करने के निर्देश दिए। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2000 महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ देने की तैयारी की गई है। साथ ही कहा कि 8 अगस्त को महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार दिए जाने हैं। इन दोनों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

*आज जारी होंगे नंदा गौरा योजना के 19 करोड़*

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद के 4000 से ज्यादा बालिकाएं समय से औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अपनी धनराशि प्राप्त नहीं कर पाई थी। इन सभी को 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपए की धनराशि गुरुवार को बैंक खातों में डीबीटी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top