Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण हेतु कार माॅडयूल, इस पहल के लिए SGRR मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर।

महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण हेतु कार माॅडयूल, इस पहल के लिए SGRR मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर।

देहरादून :- आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में कार माॅडयूल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, देहरादून शाखा के सहयोग से आयोजित की गई।

इस कार मॉड्यूल की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता, प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज थीं। कार मॉड्यूल की राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं जैसे सुरक्षा एवं आत्मरक्षा, सक्रिय जीवनशैली तथा मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस कार्यशाला में 45 एमबीबीएस छात्राओं ने भाग लिया। यह कार मॉड्यूल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के माध्यम से स्वयं की देखभाल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।

इस अवसर पर डॉ. अजय आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि औपचारिक चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ ऐसे प्रशिक्षण महिला चिकित्सकों में कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित करने में सहायक होंगे।

डॉ. विशाल कौशिक, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, एसजीआरआरआईएमएचएस ने कार (किक स्टार्ट सेल्फ डिफेन्स, एक्टिव लाइफस्टाइल एंड रेजिलिएंट माइंडसेट) कार मॉड्यूल से जुड़े सभी गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. जी.डी.एस. बजाज, डॉ. नीरुल पंडिता, डॉ. बिंदु अग्रवाल, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. आशीष सेठी, डॉ. मोनिका, डॉ. श्रुति, डॉ. प्रेमिला तथा डॉ. तन्वी भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top