Breaking News
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार, मंत्री मदन कौशिक।

रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान—पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान।

टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।

पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।

SGRR विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, आपदा राहत कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 8.61 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। 

मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम धराली, हर्षिल तथा तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्र में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ₹ 3.00 लाख प्रति भवन की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल ₹ 3.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जिसका शासनादेश भी जारी किया गया है।

*राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ ही प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। *पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top