Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत थीम पर, देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस।

सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत थीम पर, देहरादून में मनाया गया जीएसटी दिवस।

उत्कृष्ट कर अनुपालन एवं राजस्व संवर्धन में योगदान के लिए विशिष्ट करदाताओं और विभागीय अधिकारियों को किया गया सम्मानित।

जीएसटी को “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” की अवधारणा को साकार करने वाला ऐतिहासिक कर सुधार बताया गया।

देहरादून :- बुधवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, देहरादून द्वारा वस्तु एवं सेवा कर के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आईआरडीटी सभागार, देहरादून में जीएसटी दिवस–2026 का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीएसटी दिवस देशभर में “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पिछले नौ वर्षों के दौरान जीएसटी व्यवस्था के माध्यम से कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं करदाता-अनुकूल बनाने, व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने तथा सहकारी संघवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड शासन के सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर ने अपने संबोधन में जीएसटी को देश की कर व्यवस्था में एक ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा कि इसने “एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार” की अवधारणा को सफलतापूर्वक साकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण एवं समाधान” के विजन का उल्लेख करते हुए करदाताओं एवं कर प्रशासन के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने सभी हितधारकों से पिछले नौ वर्षों की निष्ठा, तत्परता एवं प्रतिबद्धता को आगे भी बनाए रखने का आह्वान किया।

अपने स्वागत संबोधन में सीजीएसटी आयुक्त, देहरादून डॉ. अशोक कुमार पाण्डे ने राजस्व संग्रहण में केंद्र एवं राज्य जीएसटी प्रशासन के उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की तथा राष्ट्र निर्माण एवं राजस्व संवर्धन में करदाताओं द्वारा स्वैच्छिक कर अनुपालन के माध्यम से दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण, देहरादून के तकनीकी सदस्य अमंद शाह तथा न्यायिक सदस्य राजेश जैन ने जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण के कार्यारंभ की जानकारी देते हुए करदाताओं से अपनी अपीलें जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण, देहरादून में प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कर अनुपालन, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तथा राजस्व संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका के लिए एम/एस अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, रुड़की, एम/एस नेस्ले इंडिया लिमिटेड, रुद्रपुर तथा एम/एस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, हरिद्वार को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले विभागीय अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में सुश्री लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में जे.एम.एस. संगीत अकादमी के वरिष्ठ कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त आयुक्त सुश्री श्रिया गुप्ता ने सभी अधिकारियों, हितधारकों, व्यापार एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top