Breaking News
मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में, सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में, सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई।
बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम, डॉ. धन सिंह रावत।
बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम, डॉ. धन सिंह रावत।
राशन डीलरों का बढ़ा लाभांश, अब प्रति कुंतल मिलेंगे 195 रुपये, रेखा आर्या।
राशन डीलरों का बढ़ा लाभांश, अब प्रति कुंतल मिलेंगे 195 रुपये, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई।
मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 28 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 28 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन।
सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया, छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया, छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर, विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर, विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा, सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा, सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान।

मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में, सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में, सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और शुभकामनाएं प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास एवं सहयोग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सरकार सभी के सहयोग और सुझावों के साथ उत्तराखण्ड को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top