Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।

बारिश से पुश्ता ढहा, चार-पांच मकान क्षतिग्रस्त, डीएम आशीष चौहान रात को ही पहुंचे मौके पर।

बारिश से पुश्ता ढहा, चार-पांच मकान क्षतिग्रस्त, डीएम आशीष चौहान रात को ही पहुंचे मौके पर।

देहरादून :- जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच और राहत अभियान के दौरान मलबे में दबने की सूचना पर तत्काल खोजबीन की गई।

हादसे में नई बस्ती विजय कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय श्रीमती विमला देवी पत्नी स्वर्गीय बृजेश को हल्की चोटें आईं। उन्हें तत्काल 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने एहतियातन पुश्ते के समीप स्थित सभी मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में किसी को भी रहने की अनुमति नहीं दी गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और पुश्ते की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top