Breaking News
मसूरी विधानसभा के मोटर मार्गों की, वन स्वीकृति को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।
मसूरी विधानसभा के मोटर मार्गों की, वन स्वीकृति को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।
मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक, विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र। 
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक, विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र। 
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का किया जायेगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का किया जायेगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।
सीएम धामी कैबिनेट में हुए 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ। 
सीएम धामी कैबिनेट में हुए 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ। 
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति।
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति।
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में किया जाए विकसित, मुख्यमंत्री धामी।
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में किया जाए विकसित, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में, आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित, रेखा आर्या।
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में, आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित, रेखा आर्या।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने, पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल किया घोषित।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने, पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल किया घोषित।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है।

बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) की डोली यात्रा के 18 जुलाई 2026 को जनपद आगमन पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर यमुना गंगा के मध्य सिलक्यारा सुरंग के ठीक ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की थी जिसका तुरंत संज्ञान लेकर मंत्री महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित कर सचिव पर्यटन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज कहा कि श्री बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) में तीसरे साल “सेम नाग राजा” के तर्ज पर त्रिवार्षिक राजकीय मेले का आयोजन बड़े भव्यता और दिव्यता से मनाया जाता है। यह यमुना घाटी एवं गंगा घाटी का बहुत ही बड़ा आस्था का केन्द्र है जहाँ पर प्रत्येक दिन पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है, और पर्यटन की दृष्टि से यह स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए क्षेत्रवासियों की मांग पको देखते हुए इस पवित्र तपोस्थली को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top