Breaking News
मसूरी विधानसभा के मोटर मार्गों की, वन स्वीकृति को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।
मसूरी विधानसभा के मोटर मार्गों की, वन स्वीकृति को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।
मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक, विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र। 
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक, विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र। 
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का किया जायेगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का किया जायेगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।
सीएम धामी कैबिनेट में हुए 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ। 
सीएम धामी कैबिनेट में हुए 10 बड़े फैसले, MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, 17 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ। 
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति।
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति।
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में किया जाए विकसित, मुख्यमंत्री धामी।
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में किया जाए विकसित, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में, आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित, रेखा आर्या।
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में, आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित, रेखा आर्या।

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने, मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट, पौड़ी के कलजीखाल कार्यक्रम की जनसमस्याओं की सौंपी रिपोर्ट।

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने, मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट, पौड़ी के कलजीखाल कार्यक्रम की जनसमस्याओं की सौंपी रिपोर्ट।

देहरादून :- राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर वर्मा ने मुख्यमंत्री जी के साथ प्रदेश के विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

भेंट के दौरान अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित *सेवा सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’* अभियान के तहत विकासखंड कलजीखाल सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं रखीं।

वर्मा ने कलजीखाल कार्यक्रम में उठी जनसमस्याओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिपोर्ट का अवलोकन कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार “अंतिम व्यक्ति तक विकास” की नीति पर कार्य कर रही है और पिछड़ा वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

इसके पश्चात वर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार से भी भेंट की। उन्होंने उन्हें भी कलजीखाल कार्यक्रम की रिपोर्ट सौंपी तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की।

वर्मा ने मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश महामंत्री जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top