Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन।
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन।
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव।
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव।
एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने 488 महिला लाभार्थियों को, 2 करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। 
एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने 488 महिला लाभार्थियों को, 2 करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। 
बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान।
बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान।
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी, किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान।
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी, किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सरकार के आश्वासन के बाद राजकीयकरण पर, जल संस्थान कर्मचारियों की बनी सहमति, 16 दिन बाद संयुक्त मोर्चा ने स्थगित किया धरना।
सरकार के आश्वासन के बाद राजकीयकरण पर, जल संस्थान कर्मचारियों की बनी सहमति, 16 दिन बाद संयुक्त मोर्चा ने स्थगित किया धरना।
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों, डीएम डॉ0आशीष चौहान।
जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों, डीएम डॉ0आशीष चौहान।

बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान।

बरसात में जिला प्रशासन अलर्ट, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से समस्याओं का त्वरित समाधान।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर नजर रख रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल रूम की पैनी निगरानी है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 0135-2626066, 2726066, टोल फ्रीनंबर -1077 और व्हाट्स अप नो. 7534826066 जारी किए है। जिसके माध्यम से भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन सहित अन्य आपदा जैसी परिस्थितियों में संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन सहित अन्य आपदा जैसी परिस्थितियों में संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के कार्मिक मानसून सीजन के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करते हुए जिले की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। क्विक एक्शन के माध्यम से 15 जून से अब तक करीब 60 से अधिक समस्या दर्ज कराई गई है, जिनमें से सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी हो चुका है।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम द्वारा तहसील स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भी आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में जनता को त्वरित राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी के नेतृत्व में मानसून सीजन को लेकर सभी विभागो एवं नगर निकाय क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ बैठक ली जा चुकी है। जो कि मानसून के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विभागवार आ रही शिकायतों का निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि बारिश के रेड अलर्ट के दौरान जल प्रभाव की स्थिति में क्यू.आर.टी टीम एक्टिव मोड कार्य करती है। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे अपनी सक्रिय भूमिका में रहता है। उन्होंने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को प्रभारी रूप पर तैनात भी किया गया है। जिससे कि विभिन्न क्षेत्रों से आ रही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर एक अच्छा समन्वय बनाया जा सके।

*तहसील कन्ट्रोल रूम जनपद देहरादून*

तहसील कंट्रोल रूम कॉन्टैक्ट नंबर

तहसील सदर 8267062618

तहसील डोईवाला 0135 2695888, 8171416704

तहसील चकराता 7300567208

तहसील विकासनगर 7579466335

तहसील ऋषिकेश 0135 2436212

तहसील कालसी 9456739919

तहसील त्यूनी 8755 398 730

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top