Breaking News
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को फटकार।
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को फटकार।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, रेखा आर्या।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, रेखा आर्या।
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक, सतपाल महाराज। 
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक, सतपाल महाराज। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।
हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर हुई चर्चा। 
हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, विकसित भारत व उत्तराखण्ड पर हुई चर्चा। 
नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियान, एडीएम। 
नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियान, एडीएम। 
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर।
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर।

टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल।

टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल।

देहरादून :- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन, निर्माण की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। 

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री उनियाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐसे स्थान पर होगा, जिससे अधिकाधिक जनसंख्या को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य ढांचे का सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना टिहरी जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से दूर-दराज के क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य से संबंधित भूमि चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा यह दोहराया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगी और प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडे ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देशित किया कि चयनित भूमि से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

इस अवसर पर अपर सचिव रोहित मीणा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top