Breaking News
राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, डाॅ. धन सिंह रावत।
राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, डाॅ. धन सिंह रावत।
अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप।
अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप।
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का, प्राथमिकता से करें निस्तारण, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का, प्राथमिकता से करें निस्तारण, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, 40 अधिकारियों ने किया USDMA का भ्रमण।
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, 40 अधिकारियों ने किया USDMA का भ्रमण।
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश।
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश।
समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में, मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल किया प्रतिभाग, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य।
NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में, मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल किया प्रतिभाग, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य।
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार, रेखा आर्या।
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार, रेखा आर्या।

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप।

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा।

⁠मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, ईआरओ फील्ड विजिट में करेंगे क्रॉस वेरिफिकेशन।

देहरादून :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दोनों मंडलायुक्तों को आगामी 15 दिन आवंटित जनपदों में कैम्प करने के आदेश दिए हैं। सभी जनपदों के डीईओ एवं ईआरओ को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चैकिंग / फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी 15 दिन आयुक्त कुमांऊ को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं आयुक्त गढ़वाल को देहरादून, हरिद्वार में कैंम्प करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान दोनों आयुक्त आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरुप फील्ड विजिट के तहत विशेष रुप से ऐसे बूथों को सत्यापन करेंगे जहां नाम जोड़ने हेतु (फार्म 6) और नाम हटाने हेतु (फार्म 7) के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी रेंडम फील्ड विजट ( बूथों का औचक निरीक्षण) कर सुपर चैकिंग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फार्म 6 के आवेदन 4 प्रतिशत से अधिक और फार्म 7 के आवेदन 2 प्रतिशत से अधिक हैं वहां ईआरओ फॉर्म्स को क्रॉस वेरिफाई करेंगे।

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि दावे आपत्तियों का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर किया जाए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अतरिक्त सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top