Breaking News
राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, डाॅ. धन सिंह रावत।
राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, डाॅ. धन सिंह रावत।
अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप।
अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप।
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का, प्राथमिकता से करें निस्तारण, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का, प्राथमिकता से करें निस्तारण, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, 40 अधिकारियों ने किया USDMA का भ्रमण।
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन माॅडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, 40 अधिकारियों ने किया USDMA का भ्रमण।
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश।
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश।
समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।
NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में, मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल किया प्रतिभाग, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य।
NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में, मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल किया प्रतिभाग, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य।
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार, रेखा आर्या।
सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार, रेखा आर्या।

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, डाॅ. धन सिंह रावत।

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, डाॅ. धन सिंह रावत।

महाविद्यालयों में खुलेगी एनसीसी-एनएसएस की इकाई, प्राचार्यों को दिये नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश, डाॅ. धन सिंह रावत।

देहरादून :- उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी राजकीय महाविद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जायेगा। इसके अलावा महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस व रोवर रेंजर्स की इकाईयां स्थापित की जायेगी, जिनमें प्रत्येक छात्र-छात्राओं को किसी न किसी इकाई में शामिल होने का मौका दिया जायेगा। छात्रों को नशा से दूर रखने के लिये सभी महाविद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान भी चलाये जायेंगे। 

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नये शैक्षणिक सत्र के शुभारम्भ पर सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित करने के निर्देश विभागीय उच्चाधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया जायेगा ताकि उनके अंदर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के प्रति विश्वास पैदा किया जा सके। डाॅ. रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों में मानक पूर्ण होने की स्थिति में एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर रेंजर में से किसी भी एक इकाई की स्थापना की जायेगी। जिनमें प्रत्येक छात्र-छात्रा को जोड़ने के लिये प्रेरित किया जायेगा। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिये महाविद्यालय स्तर पर नशा मुक्ति से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विकसित भारत-2047 की थीम को लेकर भी अलग-अलग विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित करने को कहा गया है।

डाॅ. रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के आधा दर्जन राजकीय महाविद्यालयों पाबौं, खिर्सू, थलीसैण, मजरा महादेव, उफरैंखाल एवं व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें भवन निर्माण, शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, खेल मैदान एवं सामग्री आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्राचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूर्ण कराया जाय तथा नव निर्मित छात्रावासों में इसी सत्र से छात्र-छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्यदायी संस्था समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करेगी उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी महाविद्यालयों के नये भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाये जाय। उन्होंने महाविद्यालयों में शौर्य दीवार, मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की भी स्थापना करने को कहा है।

बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली, संयुक्त सचिव प्रदीप नौटियाल, संयुक्त निदेशक संगीता गुप्ता, उप सचिव दीपक कुमार, प्राचार्य मजरा महादेव महाविद्यालय डाॅ. संजेश कुमार, प्राचार्य उफरैंखाल महाविद्यालय प्रो. अरविंद सिंह, प्राचार्य व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी प्रो. के.के. अग्रवाल, प्राचार्य पाबौं महाविद्यालय प्रो. एस.पी. शर्मा, प्राचार्य थलीसैण महाविद्यालय प्रो. वाई.सी. सिंह, उप निदेशक आर.एस. भाकुनी, सहायक निदेशक प्रो. गोविंद पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top