Breaking News
सीएम धामी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में फिल्म निर्माण व फिल्म नीति की संभावनाओं पर हुई चर्चा।
सीएम धामी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में फिल्म निर्माण व फिल्म नीति की संभावनाओं पर हुई चर्चा।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प, डाॅ. धन सिंह रावत। 

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प, डाॅ. धन सिंह रावत। 

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम। 

सूबे के सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के 20 लाख छात्र करेंगे प्रतिभाग। 

देहरादून :- प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें विद्यालयी, संस्कृत, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दे दिये गये हैं। 

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर चारों विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में संचालित होने वाले ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 25 वर्ष’ अभियान में सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं चित्रकला तथा भाषण के माध्यम से विकसित भारत के प्रति अपने विचार, सपने और संकल्प को अभिव्यक्त करेंगे। विद्यालयों में उत्कृष्ट चित्रों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी, जिससे बच्चों की प्रतिभा को व्यापक मंच मिल सके।

डॉ. रावत ने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के बाद उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा और उन्हें जिला व राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जायेगा। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय मंच के लिये चयनित करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री व खुद शिक्षा मंत्री पुरस्कृत करेंगे।

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि सभी जनपदों में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक शिक्षण संस्थान तक इसकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बैठक में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक गैरोला, सचिव विद्यालयी शिक्षा डाॅ. ज्योति यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, निदेशक माध्यमिक शिक्षा वी.पी. सिमल्टी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top