Breaking News
सीएम धामी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में फिल्म निर्माण व फिल्म नीति की संभावनाओं पर हुई चर्चा।
सीएम धामी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में फिल्म निर्माण व फिल्म नीति की संभावनाओं पर हुई चर्चा।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 

चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर,जिला प्रशासन की टीम की छापेमारी।

चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर,जिला प्रशासन की टीम की छापेमारी।

चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर जनपद में संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान, स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच।

देहरादून :- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्यों को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करना है।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में देहरादून, विकासनगर, सहसपुर एवं ऋषिकेश क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेता प्रतिष्ठानों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

वही ऋषिकेश क्षेत्र में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश श्रीमती कुमकुम जोशी तथा विकासनगर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक, बिक्री अभिलेख, खरीद-बिक्री विवरण तथा बाजार में प्रचलित दरों की गहनता से जांच की गई। अधिकारियों द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि निर्धारित मानकों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप ही चीनी की बिक्री की जा रही है तथा उपभोक्ताओं से अनुचित मूल्य वसूली न हो।

अभियान में जीएसटी विभाग की ओर से सहायक आयुक्त दीपक सेमवाल सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, गन्ना विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने कहा कि बाजार में चीनी की कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अनुचित मूल्य वसूली जैसी गतिविधियों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं कीमतों की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को नियमानुसार स्टॉक एवं बिक्री का विवरण संधारित करने तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित एवं उचित दरों पर चीनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं बाजार में मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का नियम उल्लंघन, जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा अनुचित मूल्य वसूली पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top