Breaking News
सीएम धामी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में फिल्म निर्माण व फिल्म नीति की संभावनाओं पर हुई चर्चा।
सीएम धामी से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में फिल्म निर्माण व फिल्म नीति की संभावनाओं पर हुई चर्चा।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल, 19 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे पदभार, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने, महाराज।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने समझा उत्तराखण्ड का मॉडल।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
सीएम धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर, प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने जगाई, स्तन कैंसर जागरूकता की अलख, स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान पर विशेष जोर। 

अहमदाबाद से सीएम धामी के लिए पहुंची राखी, धराली आपदा के दौरान दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी राखी।

अहमदाबाद से सीएम धामी के लिए पहुंची राखी, धराली आपदा के दौरान दुपट्टे के टुकड़े से बांधी थी राखी।

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने, सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी।

धराली आपदा के दौरान हुई मुलाकात को किया याद।

देहरादून :- रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है। इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है।

धनगौरी ने बताया कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के समय वह उत्तराखंड आई थीं। इसी दौरान धराली में आई बाढ़ में वह फंस गई थीं। मुख्यमंत्री धामी जब आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे और वहां फंसे लोगों से मिले, तब उन्हें भी मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला।

धनगौरी ने बताया कि उस समय रक्षाबंधन करीब था। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि अगर उनके पास राखी हो तो वह उन्हें राखी बांध सकती हैं। उस समय उनके पास राखी नहीं थी। उन्होंने अपने दुपट्टे का एक छोटा सा टुकड़ा फाड़कर उसे ही राखी मानकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांध दिया।

धनगौरी ने अपने पत्र में लिखा कि उसी दिन उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को अपना धर्म भाई मान लिया था। उनके लिए वह मुलाकात आज भी बहुत खास है और उस पल को वह कभी नहीं भूल सकतीं। उन्होंने कहा कि धराली की उस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने वहां फंसे लोगों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिया। धनगौरी ने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण द्रौपदी की मदद के लिए आगे आए थे, उसी तरह मुख्यमंत्री भी उस कठिन समय में उनके लिए सहारा बने।

धनगौरी ने कहा कि इस वर्ष वह अहमदाबाद में हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी भेजना वह नहीं भूल सकतीं। इसी भाव के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के लिए राखी भेजी है। पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की और कहा कि वह इसी तरह उत्तराखंड और प्रदेश की जनता की सेवा करते रहें।

धराली की आपदा के दौरान दुपट्टे के टुकड़े से शुरू हुआ यह भाई-बहन का रिश्ता आज भी धनगौरी के लिए उतना ही खास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top