Breaking News
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी, 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी, 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन। 

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अंर्तगत संचालित श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइसेज में नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) के द्वारा स्वीकृत तीन दिवसीय ( 31 अगस्त-02 सिंतबर 2026) बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्रीय कार्यालय हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डाॅ नीलकमल कुमार ने सभी फैकल्टी सदस्यों व विशेषज्ञों का स्वागत किया। एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न मेडिकल काॅलेजो में चिकित्सा शिक्षा के विषय में जागरूकता बढा कर मेडिकल छात्र-छात्राओं को उत्तम शिक्षण प्रदान करने में मार्गदर्शक सिद्व होगा। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेशनल फैकल्टी डेवलपमेन्ट है।

इस कार्यक्रम में एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के 28 व रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के गौतम बुद्व चिकित्सा महाविद्यालय के 2 फैकल्टी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ विशेषज्ञो ने विभिन्न मेडिकल विषयों पर व्याख्यान देकर उपस्थित फैकल्टी सदस्यों का विभिन्न मेडिकल शिक्षण विषयों पर ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने प्रश्नोत्तर सत्र में सभी प्रतिभाागियों की शंकाओं का समाधान भी किया। इन वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों में डाॅ अंजली चैधरी, डाॅ निधि जैन, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डाॅ मेघा लूथरा, डाॅ वैशाली धनंजय, डाॅ आलोक वर्धन माथुर, डाॅ ललित कुमार, डाॅ रोबिना मक्कड़, डाॅ सुलेखा नोटियाल एवं डाॅ धनंजय श्रीकांत ने विभिन्न मेडिकल शिक्षण विषयांे पर व्याख्यान दिया। 

इस अवसर पर एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के मेडिकल एजुकेशन विभाग के समन्वयक व कार्यक्रम के संजोयक डाॅ. पुनीत ओहरी ने कहा कि इस बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन जैसे कार्यक्रम मेडिकल काॅलेजांे के फैकल्टी सदस्यों को प्रशिक्षित करके मेडिकल छात्र-छात्राओ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में लाभदायक साबित होते है।

यह कार्यक्रम हिमालयन इस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइसेज से आई नेशनल मेडिकल कमीशन की पर्यवेक्षक डाॅ. किरन भट के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. वीरेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की सह-समन्वयक डाॅ. अंजलि चैधरी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top