Breaking News
राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर, प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं।
नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश।
नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी फोड़कर बिखेरा उत्साह।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी फोड़कर बिखेरा उत्साह।
कृषि मंत्री गणेश जोशी को, उत्तरकाशी मोरी क्षेत्र से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने, अपनी समस्या के संबंध में सौंपा ज्ञापन।
कृषि मंत्री गणेश जोशी को, उत्तरकाशी मोरी क्षेत्र से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने, अपनी समस्या के संबंध में सौंपा ज्ञापन।
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए, मुख्यमंत्री धामी।
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए, मुख्यमंत्री धामी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात कर दिया हर संभव मदद का भरोसा।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात कर दिया हर संभव मदद का भरोसा।
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के, समाधान के लिए दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश।
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के, समाधान के लिए दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश।
डीएम डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देशों के बाद, सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती जारी, वार्डों में ताबड़तोड़ जांच।
डीएम डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देशों के बाद, सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती जारी, वार्डों में ताबड़तोड़ जांच।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी फोड़कर बिखेरा उत्साह।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, दही-हांडी फोड़कर बिखेरा उत्साह।

विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्राउंड पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन।

मटकी फोड़, मनमोहक झांकियों , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन ने बांधा समां।

गोविंदाओं ने दही-हांडी फोड़कर बिखेरा उत्साह, हजारों छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भजन-कीर्तन और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों व स्टाफ को श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, कर्तव्य, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर प्रगाढ़ होती रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विपिन चन्द घिल्डियाल, सलाहकार, माननीय प्रेसिडेंट एस जी आर आर यू, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ लोकेश गंभीर, डॉ सोनिका कंडारी, डॉ मालविका कांडपाल एवम डॉ अरुण कुमार ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

विश्वविद्यालय प्रांगण से शुरू हुई श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय हेलीपैड ग्राउंड तक जारी रही। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, उनकी बाल लीलाओं और जीवन दर्शन से जुड़ी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने मनमोहक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के गोविंदाओं द्वारा दही-हांडी फोड़ने की रोमांचक प्रस्तुति रही। उत्साह से सराबोर छात्र-छात्राओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही पूरा हेलीपैड ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान छात्रों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी मनमोहक झांकियों में बाल गोपाल की नटखट लीलाओं से लेकर भगवान श्रीकृष्ण के माखन चुराने, गोपियों के साथ रासलीला, गोवर्धन पर्वत धारण करने और कंस वध जैसे प्रसंगों का सुंदर और जीवंत प्रदर्शन किया गया। बाल कृष्ण लीला और कंस वध पर प्रस्तुत की गई नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कराए। एक के बाद एक प्रस्तुत की गई आकर्षक नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

श्रीकृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजन और गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने हेलीपैड ग्राउंड को कृष्णमय कर दिया। “अच्युतम केशवम”, “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते अन्य भक्ति गीतों पर उपस्थित छात्र-छात्रा और शिक्षक भी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। संगीत की मधुर धुनों, भजनों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।

आकर्षक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति, मनमोहक वेशभूषा और सुंदर मंचन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन का आनंद लिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार की ओर से लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान श्रीकृष्ण से विश्व में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के संकायाध्यक्ष, अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी और हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top