Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

नगर निगम चुनाव में जनसंवाद कार्यक्रम से कांग्रेस के लिए जुटाएगें जनसमर्थन – नवीन जोशी। 

नगर निगम चुनाव में जनसंवाद कार्यक्रम से कांग्रेस के लिए जुटाएगें जनसमर्थन – नवीन जोशी। 

देहरादून:- आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि वह नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डो में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस के लिए जनसमर्थन जुटाने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मेयर के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि मेयर पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे लेकिन इसकी जांच सरकार ने आज तक नहीं कराई, स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रूपये को ठिकाने लगाया गया। इंन्वेर्स्ट समिट के नाम पर चकराता रोड स्थित एलआईसी की गिरासू बिल्डिंग पर साज सज्जा के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च कर दिए गए, परन्तु वहाँ की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं व साज सज्जा का सामान नीचे गिरने लग गये हैं। जब एलआईसी ने पहले ही उक्त भवन को गिरासू भवन घोषित कर नोटिस बोर्ड लगा रखा है तो किसके कहने पर करोड़ों रूपये इस गिरासू भवन पर खर्च कर दिए गए। जोशी ने कहा कि इस कार्य की जांच होनी चाहिए, और दोषी अधिकारियों व नेताओं से रिकवरी कर सरकार का घाटा पूरा करना चाहिए।

जोशी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे देहरादून की सड़के व नालिया खोद कर रख दी उसको सही करने वाला कोई नही हैं, बरसात का सीजन शुरू होने वाला है डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था नही करी जिस कारण लोगो को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। जो नये वार्ड नगर निगम में सम्मलित किए गए थे उनसे 10 वर्षो तक टेक्स न लेने की बात कही गयी थी लेकिन लोगो से आज वहॉ पर व्यवसायिक टेक्स लिया जा रहा है उनकी घोषणा मात्र जुमला बन कर रह गयी।

जोशी ने कहा कि असिसमेंट के नाम पर नगर निगम द्वारा जो कर्मचारी भेजे गए थे वह लोगों से अवैध वसूली करते हुए नजर आये जिसकी शिकायत लोगों ने उनसे कई बार करी जो बिना नगर निगम के मिली भगत के संभव नहीं हो सकता। भारतीय जनता पार्टी चुनाव से बुरी तरह डरी हुई है जिस कारण उन्होंने कांग्रेस बाहुल्य क्षेत्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में हार के डर से चुनाव को टालना चाहती हैं। साथ ही कहा कि वह यह सारे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाने का कार्य करेंगे।

पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, उपेन्द्र थापली, गोपाल सिंह गडिया, मोहन काला, ललित भद्री, आदर्श सूद, वीरेन्द्र पंवार, मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top