Breaking News
हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व, मंत्री खजान दास।
हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व, मंत्री खजान दास।
योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द।
योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द।
मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में, उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग कर, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में, उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग कर, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ।
विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार।
विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार।
मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में रीप परियोजना के अंतर्गत ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद।
मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में रीप परियोजना के अंतर्गत ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन।

नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान।

देहरादून :- मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक, देहरादून द्वारा 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना तथा नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं एवं उनके परिवारों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना रहा।

बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उन नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जो अस्पताल में मृत्यु की सूचना समय पर नेत्र बैंक तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सक्रिय सहयोग से संभावित नेत्रदाताओं की पहचान तथा निर्धारित समय में कॉर्निया संग्रह संभव हो पाता है।

कार्यक्रम में एसएमआई आई बैंक की निदेशक प्रो. डॉ. तरन्नुम शकील ने नेत्रदान के महत्व पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लौटाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय एवं पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि नेत्रदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि किसी की अंधेरी दुनिया में उजाले की नई शुरुआत है। नेत्रदाताओं और उनके परिवारों का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है और जन-जागरूकता के माध्यम से नेत्रदान के इस पुनीत अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top