Breaking News
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, गणेश जोशी।
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, गणेश जोशी।
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया।
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया।
कैबिनेट में लाया जायेगा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव, डाॅ. धन सिंह रावत।
कैबिनेट में लाया जायेगा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव, डाॅ. धन सिंह रावत।
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना।
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 102  मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 102  मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व, मंत्री खजान दास।
हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व, मंत्री खजान दास।
योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द।

बड़े बोल के बजाय कांग्रेस करे न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग : भाजपा।

देहरादून :- भाजपा ने कांग्रेस नेता हरक पर दर्ज एफआईआर को संवेदनशील एवं गंभीर मानते हुए, स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया से दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि बेटी कहीं की भी हो, उसे न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व है। जिन पर ये शर्मिंदगी के आरोप लगे हैं उन्हें झूठे बड़बोलेपन वाले बयान देने के बजाय जांच प्रक्रिया में सहयोग देना चाहिए। 

मीडिया के माध्यम से जारी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि पीड़िता आसाम की निवासी है और वहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह बेहद गंभीर और मातृशक्ति के अपमान से जुड़ा संवेदनशील मामला है लिहाजा इसमें तत्काल कड़ी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है जो अपराधियों और विशेष कर महिला अपराधों के दोषियों पर कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई के लिए जानी जाती है। लिहाजा आरोपी कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, वो कानून और पीड़िता के दर्द के आगे बहुत छोटा है। राजनीतिक नफा नुकसान से अलग, पीड़िता बहिन के लिए न्याय अवश्य सुनिश्चित कराया जाएगा।

उन्होंने आरोपी के बचाव में सामने आने वाले कांग्रेस नेताओं को भी फटकार लगाई कि ऐसे नेता को सरंक्षण के बजाय तत्काल पार्टी से निकाला जाए। उन्हें पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। मामले मे बेटी हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी कुछ बोलती, न्याय यात्रा निकालने का ढोंग करने वाले नेताओं में किसी की जुबां तो खुलती। लेकिन पीड़ादायक है कि कांग्रेस के दिग्गज भी आरोपी साथी नेता का बचाव कर मातृ शक्ति का अपमान कर रहे हैं।

मंत्री खजान दास ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि यह ठीक है, मामला पुराना और पहले भी जांच हुई, लेकिन यदि पीड़िता का कहना है कि उसके साथ न्याय नहीं हुआ और तब दबाव डालकर एवं सबूतों से छेड़छाड़ कर सच को सामने नहीं आने दिया तो इन आरोपों को सिर्फ राजनैतिक कारणों और चुनाव टाइमिंग को लेकर नकारना, किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट मानना है कि कोई भी महिला अपने सम्मान या अपमान से जुड़ा झूठ नहीं बोल सकती है। जो कुछ उन्होंने आरोप लगाया और अपने पुत्र को लेकर अधिकृत पितृसत्ता मांगी है, उसपर न्याय किया जाना और सत्य सामने आना बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top