Breaking News
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, गणेश जोशी।
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, गणेश जोशी।
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया।
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया।
कैबिनेट में लाया जायेगा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव, डाॅ. धन सिंह रावत।
कैबिनेट में लाया जायेगा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव, डाॅ. धन सिंह रावत।
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना।
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 102  मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 102  मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व, मंत्री खजान दास।
हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व, मंत्री खजान दास।
योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द।
योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 102  मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, 102  मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग।

देहरादून :- कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले मरीजों को लिवर संबंधी गंभीर बीमारियों से बचाने और समय रहते बीमारी की पहचान करने की दिशा में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पहल सराहनीय रही। अस्पताल में शनिवार, 21 नवंबर को आयोजित निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग शिविर में 102 मरीजों को जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिला। विशेष रूप से एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी ले रहे मरीजों ने शिविर में पहुंचकर अपने लिवर की जांच कराई।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, एम्स ऋषिकेश के डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रिंवेंटिव हिपैटैलाॅजी क्लीनिक एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर अस्पताल के एआरटी सेंटर पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निदेशक डाॅ नीलकमल, कुमार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद इस्माइल खतीब एवम् एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी एवं मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सकलानी ने संयुक्त रूपसे दीप प्रज्जवलित के साथ किया।

निदेशक डाॅ नीलकमल कुमार ने कहा कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले मरीजों के लिए बीमारी अब लाइलाज नहीं रह गई है। नियमित एआरटी (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) दवाओं के सेवन और समय-समय पर चिकित्सकीय फॉलोअप से ऐसे मरीज़ सामान्य एवं उत्पादक जीवन जी सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव या कलंक की भावना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रत्येक मरीज को बिना किसी भेदभाव के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे मरीज भी समाज के अन्य लोगों की तरह समान सम्मान, गरिमा और संवेदनशील व्यवहार के हकदार हैं। ऐसी बीमारी केवल एक बीमारी है, किसी व्यक्ति की पहचान नहीं। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी मरीजों से अपील की कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने ऐसे सभी मरीजों के सुखद जीवन की कामना की।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद इस्माइल खतीब ने बताया कि कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। कई बार गंभीर बीमारियों और संक्रमण के कारण लिवर भी प्रभावित होने लगता है। ऐसे में नियमित जांच और समय रहते बीमारी की पहचान बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया, ताकि मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल सके।

एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी एवं मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सकलानी ने बताया कि शिविर में लिवर इलास्टोग्राफी जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। इस तकनीक के माध्यम से लिवर की कठोरता और फाइब्रोसिस (लिवर के ऊतकों में सख्ती) की स्थिति का आकलन किया जाता है। इससे लिवर में होने वाले शुरुआती बदलावों और संभावित जटिलताओं की पहचान करने में मदद मिलती है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर मरीजों को आगे की चिकित्सकीय देखभाल और आवश्यक उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को लिवर के स्वास्थ्य, संतुलित खानपान, नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। मरीजों को बताया गया कि लिवर संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top