Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है, मुख्यमंत्री धामी।
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है, मुख्यमंत्री धामी।
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर, जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वहन, डीएम।
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर, जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से करें निर्वहन, डीएम।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के 4812 लाभार्थियों को, 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि की वितरित।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के 4812 लाभार्थियों को, 2.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि की वितरित।
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक में, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक में, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को फटकार।
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को फटकार।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, रेखा आर्या।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, रेखा आर्या।
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      
ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ।      

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा, ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जोश।

फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद।

गायन, गिटार, मिमिकरी और शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाया अपना हुनर।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर ‘कॉलेज के टशनबाज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऐसा माहौल बनाया कि फन, मस्ती और हुनरबाजी का रंग देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रहा। युवाओं ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की और अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। सैंकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन के हुनर को मंच प्रदान करना रहा। ‘कॉलेज के टशनबाज’ ने छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को खुले मंच पर प्रस्तुत करने, आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाने और साथी विद्यार्थियों के साथ खुशनुमा पल साझा करने का अवसर दिया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान गायन, गिटार प्ले, मिमिकरी सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मंच पर जैसे-जैसे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वैसे-वैसे ऑडिटोरियम तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

युवाओं की एनर्जी, टशन और टैलेंट ने कार्यक्रम को खास बना दिया। नई पीढ़ी के टैलेंट और क्रिएटिविटी की शानदार झलक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। लोकप्रिय गीतों, गिटार की धुनों, मिमिकरी और मंचीय प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह जीवंत कर दिया।

‘कॉलेज के टशनबाज’ युवाओं के लिए सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, उन्हें मंच देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें पढ़ाई के व्यस्त माहौल से अलग अपनी रुचियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top