Breaking News
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।
GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।
GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश।

देहरादून :- देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन में अधिवक्ताओं के लिए 10×10 आकार के चैंबर प्रस्तावित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भवन के डिजाइन में अधिवक्ताओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकासी के लिए समुचित व्यवस्था, वाहन पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है। भवन के स्वरूप एवं उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं का भी प्लान में समावेश किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भवन में अधिवक्ताओं के साथ ही आमजन का भी आवागमन रहेगा, इसलिए सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और भवन निर्माण के फाइनल प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए।

बैठक में एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट, सीनियर काउंसिल आरएस रावत, प्रेम चंद्र शर्मा, अनुराग गुप्ता एवं धर्मवीर नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top