Breaking News
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।
GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।
GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।

छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व, डाॅ. धन सिंह रावत।

छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व, डाॅ. धन सिंह रावत।

विभागीय मंत्री ने ऑनलाइन वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय परिसरों में 65 फीसदी से अधिक हैं छात्राएं।

देहरादून :- सूबे के राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में अब छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसके लिये राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्र संघ एवं छात्र परिषदों में प्रतिनिधित्व के ढांचे में संशोधन करने को कहा गया है। वर्तमान में राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 65 फीसदी से अधिक छात्राओं की संख्या है, ऐसे में छात्र संघ व छात्र परिसदों में छात्राओं को प्रतिनिधित्व दिया जाना आवश्यक है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल है। 

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर वर्चुअल माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय परिसरों व महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व दिये जाने के निर्णय के क्रियान्वयन में हो रही लेटलतीफी पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को छात्र परिषद व छात्र संघों में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिये तीन दिन के भीतर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को छात्र परिषद व छात्र संघों में प्रतिनिधित्व के मौजूदा ढांचे में संशोधन कर छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व के साथ छात्र संघ चुनावों की तिथियां भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र घोषित करने को कहा।

डाॅ. रावत ने कहा कि वर्तमान में राज्य विश्वविद्यालय परिसरों व महाविद्यालयों में 65 फीसदी से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में छात्र संघ व छात्र परिषदों में भी उनकी पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलने से उनकी समस्याओं और सुझावों को छात्र संघ व छात्र परिषद के मंच पर प्रभावी ढंग रखने का अवसर मिलेगा। छात्र मंचों पर छात्राओं की मजबूत भागीदारी से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा मिलेगा।

वर्चुअल बैठक में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो. एस.एस. बिष्ट, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालया एवं प्रभारी कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय प्रो. रमाकांत पाण्डेय, कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रो. अम्बरीश महाजन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. ए.एस उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*सेवा संकल्प अभियान से युवाओं को जोड़ेंगे शिक्षण संस्थान*

उच्च शिक्षा विभाग की वर्चुअल बैठक में डा. रावत ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सेवा संकल्प अभियान से युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जायेगा, जिनमें प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायकगण प्रतिभाग करेंगे। डाॅ. रावत ने कहा कि 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थानों में विकसित भारत के संकल्प पर भाषण, चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी, इसके अलावा युवा संवाद कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर्स, मेधावी छात्रों के द्वारा सेवा कार्यों की प्रेरक कहानियां साझा करेंगे। सेवा ही संकल्प, वृक्षारोपण, स्वच्छता सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिये डाॅ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top