Breaking News
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने नई दिल्ली में, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।
अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज 2026 जैसे आयोजन, राज्य के विभिन्न जनपदों, घाटियों और नगरों को एक सूत्र में पिरोने का कर रहे हैं कार्य, मुख्यमंत्री।
GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।
GIS आधारित प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आर.के. सुधांशु।
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण का किया आह्वान।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को इगास-बग्वाल की दीं शुभकामनाएं।
कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर, विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी, 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, पीएम मोदी के जन्मदिवस को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं प्रचार-प्रसार के लिए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को बनाया गया नोडल अधिकारी, सभी कि तय कि गई जिम्मेदारी, रेखा आर्या।

जनभागीदारी, जनसेवा और समर्पण के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया जाएगा प्रयास, रेखा आर्या।

देहरादून :- आज सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को वृहद स्तर पर मनाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभागीय मंत्री ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं प्रचार-प्रसार के लिए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी सभी कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

विभागीय मंत्री ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को यादगार बनाने को लेकर विभाग को पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षो कि यात्रा को हम सभी सेवा संकल्प के रूप में मनाएंगे। जिसमें उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, और जन कल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक माह का देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से होगी। इस दौरान जनभागीदारी, जनसेवा और समर्पण के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव कमेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रूचि भट्ट, उपनिदेशक विक्रम सिंह जी, मोहित चौधरी जी व श्रीमती हिमानी वैष्णव जी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top