Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची, में चढवाने के लिए कांग्रेस संकल्परत, नवीन जोशी। 

प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची, में चढवाने के लिए कांग्रेस संकल्परत, नवीन जोशी। 

देहरादून:- शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व वाॅर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी के नेतृत्व में कचहरी स्थित जिला निर्वाचन सहायक जयप्रकाश नौटियाल से भेंट कर नगर निगम क्षेत्र देहरादून की मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ियों के सम्बन्ध में अवगत कराया।

नवीन जोशी ने कहा कि आज नगर निगम क्षेत्र का आम आदमी अपने को ठगा महसूस कर रहा है नगर निगम क्षेत्र के समस्त 100 वार्डों की मतदाता सूची का हमने अध्ययन किया, कोई भी ऐसा वार्ड नहीं हैं जहाँ पर मतदाताओं के नाम न छोड़े गये हों और मतदाता सूची में त्रुटि न हो उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक को हो जब तक नगर निगम क्षेत्र देहरादून के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं हैं, उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नही है और जिनके नाम त्रुटिपूर्ण है उसको सुधारने के लिए मात्र सात दिन का समय दिया गया है जो कि नाकाफी है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर त्रुटिपूर्ण नामों को मौके पर ही निस्तारित करने व मतदाता सूची में बीएलओ के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम के ज्यादातर क्षेत्रों से हमें यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि बीएलओं बूथ पर नही बैठ रहे हैं जिस कारण आम आदमी को अपना नाम दर्ज कराने में कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है, कांग्रेस इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी।

प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, नवीन रमोला, जाहिद अंसारी, शरीफ बेग, नवीन सलूजा, अमन उज्जैनवाल (लड्डू), राजीव प्रजापति, विरेन्द्र पंवार, गौतम बाली, राहुल सूद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top