Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

भाजपा ने देहरादून की दुर्दशा की, स्मार्ट सिटी के नाम पर, नवीन जोशी।

भाजपा ने देहरादून की दुर्दशा की, स्मार्ट सिटी के नाम पर, नवीन जोशी।

देहरादून:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने रविवार को  देहरादून क्षेत्र के अन्तर्गत रायपुर में जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से जनसम्पर्क कर नगर निगम चुनाव हेतु कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा ने देहरादून शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर पूरे देहरादून की दुर्दशा कर दी गयी है, जगह जगह सडके व नालियां खोदकर जनमानस का जीना दुर्भर कर दिया है। लेकिन भाजपा पूरे शासन काल में सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी में लगी रही, वो न तो देहरादून को स्मार्ट सिटी बना पाये और न ही लोगों का उत्थान कर पाये। उन्होंने कहा कि अगर देहरादून में कांग्रेस का मेयर बनता है तो देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ साथ सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास होगा और लोगों को काम धंधे भी मिलेंगे। बरसात का सीजन शुरू होने वाला है और पिछले बार के डेंगू के प्रकोप से पूरा देहरादून प्रभावित रहा लेकिन इनके द्वारा इसके उत्थान के लिए कोई कार्य नही किया गया, इस बार भी स्वास्थ्य सचिव सिर्फ बैठक करके उसके निराकरण की बात कर रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और हैं, इस बार कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। अगर शहर की सफाई व्यवस्था व डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार ने कोई ठोस निर्णय न लिया तो कांग्रेस इसके लिए आन्दोलन करेगी।

जोशी ने कहा कि नगर निगम का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय के चुनाव नही कराये क्योंकि उन्हें मालूम है नगर निगम चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने नगर निगमों को प्रशासकों के हवाले कर दिया, जिससे विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गये हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है। जोशी ने कहा कि इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए कांग्रेस का समर्थन करें व विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, गौतम बाली, नवीन ममगाई अंजू, मंजू देवी, समर्थ, राजेश अनिल यादव, राहुल सूद, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, ममता देवी, स्वर्णिम राय कण्डारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top